फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: लिफ्ट लेकर कैब लूटी, भागते समय पेड़ से टकराई, एक आरोपी गंभीर जख्मी, तीन भाग निकले

Sat, 27 Jan 2024 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

गांव जागसी निवासी नरेंद्र ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वे एसेंट कार को ओला कंपनी में किराये पर चलाते हैं। शुक्रवार रात 10 बजे वह कार लेकर गांव जा रहे थे। गोहाना जींद रोड पर गांव खंदराई मोड़ पर पहुंचे तो वहां पर चार युवक खड़े थे। उन्होंने इशारा कर कार को रुकवा लिया। 
विज्ञापन
गोहाना थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना के गांव खंदराई मोड़ के पास लिफ्ट लेने के बाद कैब लूटकर भाग रहे आरोपी सड़क हादसे का शिकार हो गए। लूटी गई एसेंट कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में लूट का एक आरोपी गंभीर रूप से घायल होने के साथ ही अंदर ही फंस गया। वहीं उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लूट के आरोपी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर कलां रेफर कर दिया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर तीन अन्य की तलाश शुरू कर दी है।

गांव जागसी निवासी नरेंद्र ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वे एसेंट कार को ओला कंपनी में किराये पर चलाते हैं। शुक्रवार रात 10 बजे वह कार लेकर गांव जा रहे थे। गोहाना जींद रोड पर गांव खंदराई मोड़ पर पहुंचे तो वहां पर चार युवक खड़े थे। उन्होंने इशारा कर कार को रुकवा लिया। कार के रुकते ही एक युवक उनके पास आया और कहने लगा कि उन्हें गांव बिचपडी तक जाना है। उन्होंने गांव तक लिफ्ट देने को कहा। 
विज्ञापन


नरेंद्र ने बताया कि इसके बाद चारों युवक उनकी गाड़ी में बैठ गए। वह अभी खंदराई गांव के स्कूल से आगे निकले तो कार में पीछे बैठे युवक ने उनके गले में रस्सी डाल दी। उन्होंने गाड़ी रोक दी। चारों युवकों ने अपने डंडे निकाले और उन पर हमला कर दिया। युवकों की पिटाई से वह बेसुध हो गए। युवक उसे मृत समझ कर वहां से उनकी कार लेकर भाग गए।

लूटपाट कर भागते समय कार सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और एक युवक अंदर ही फंस गया। तीन अन्य निकलकर भाग गए। इसी बीच पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाया। युवक की पहचान करनाल की मंगल कॉलोनी निवासी रोहित के रूप में हुई। 

रोहित ने पुलिस को बताया कि उनका दूसरा साथी गांव बिचपड़ी निवासी सूरज था। वह दो अन्य को नहीं जानता। आरोपी रोहित को नागरिक अस्पताल गोहाना से प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया।
 
देर रात कार लूट की सूचना मिली थी। पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश को अभियान शुरू किया तो लूटी गई कार का एक्सीडेंट होने का पता लगा। कार में एक आरोपी फंसा मिला है। उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। लूट का मुकदमा दर्ज कर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। - इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, शहर गोहाना
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें