हरियाणा के पानीपत में नैनो कार चला रही महिला ने 5 को रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पानीपत में एक महिला ने घर के बाहर बैठे पांच लोगों को रौंद दिया। उसके बाद नैनो कार बीच सड़क पलट गई। हादसा कलंदर चौक पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिस कारण संतुलन बिगड़ गया। कार बेकाबू होकर एक घर के आगे बने चबूतरे पर चढ़ गई और वहां बैठे लोगों को रौंदते हुए पलट गई।
घायलों की पहचान करण, उसकी पत्नी रजनी, साले शंकर, 6 साल की बेटी काजल और 3 साल के बेटे गौतम के रूप में हुई है। लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, कार चालक महिला मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को कब्जे में लिया। अब पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।