फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर पलटा आर्मी ट्रक, 1 की मौत, 3 फौजी घायल

Thu, 05 Jun 2014 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
एलिवेटिड हाईवे पर एसडी कॉलेज के सामने आर्मी गाड़ी दूसरी दिशा से आ रही गाड़ी पर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के चालक की मौत हो गई और आर्मी गाड़ी के चालक सहित तीन फौजी घायल हो गए। हादसा आर्मी गाड़ी का टायर फटने से हुआ। तीनों घायल फौजियों को चंडी मंदिर स्थित आर्मी के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

गाड़ी के चालक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। थाना शहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा वीरवार को दोपहर के वक्त हुआ। 12ईएसजी रेजीमेंट की टुकड़ी वीरवार को ग्वालियर से अखनूर, जम्मू एंड कश्मीर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलिवेटिड हाईवे पर एसडी पीजी कॉलेज के सामने एलएस गाड़ी (एंबुलेंस टाइप बस) का टायर फट गया और दूसरी लेन पर करनाल की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर पलट गई। राहगीरों व फौजियों ने दोनों वाहनों से घायलों को बाहर निकाला। कार चालक व फौजियों को सिविल अस्पताल में ले जाया गया।

जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया और शव गृह में रखवा दिया। उसकी शिनाख्त सोहन निवासी ढाकवाला गांव करनाल के रूप में हुई।

तीनों फौजियों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद अधिकारियों की मांग पर चंडी मंदिर स्थित आर्मी अस्पताल में रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें