राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्बा दसूहा के पास तेज रफ्तार सफारी रविवार सुबह साढ़े सात बजे हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार ड्राइवर और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि कार चालक की बहन की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7.30 जम्मू के आरएस पुरा से आ रही एक सफारी गाड़ी (जेके 02एआर 6940) दसूहा के पास पहुंची तो संतुलन बिगड़ने से साइड रेलिंग से टकराकर हादसाग्रस्त हो गई। लोहे की रेलिंग डिवाइडर गाड़ी के अगले हिस्से में से घुसी और पिछले शीशे को चीरते हुए 25 फुट दूसरी ओर से निकल गई।
चालक गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अपनी बहन अनीता देवी को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल लेकर जा रहा था। हादसे में वह और उसकी राज रानी (85) गंभीर जख्मी हो गए। उन्हें पास से निकलने वाले दो फौजियों ने अस्पताल पहुंचाया। गुरदयाल सिंह की बहन अनीता देवी अस्पताल में मौत हो गई।