फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के एक क्लिक से ही धरा गया पोस्टमैन की परीक्षा देता ‘मुन्ना भाई’

Mon, 12 Sep 2016 12:08 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
परीक्षा हॉल में मोबाइल पर एक क्लिक करते ही मुन्ना भाई पहुंच गया जेल। राजू कुमार नामक मुन्ना भाई दूसरे की जगह पर पोस्टमैन की परीक्षा दे रहा था। 
विज्ञापन


आरोपी ने वाट्स ऐप के जरिये सेंटर के बाहर मौजूद परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र भेजा था, जो किसी अन्य से प्रश्न पत्र हल करवाकर उसे मुहैया कराता। मुन्ना भाई की निशानदेही पर पुलिस ने स्कूल के बाहर मौजूद परीक्षार्थी को भी दबोच लिया।

पुलिस ने इनके खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है। शनिवार को अमन विहार इलाके के किराड़ी में चौधरी बलदेव सिंह मॉडल स्कूल में पोस्टमैन की परीक्षा का सेंटर था। दोपहर दो से चार बजे की पाली में परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए सेंटर पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हॉल में गूंजी मोबाइल से फोटो क्लिक होने की आवाज

पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
पश्नपत्र मिलने के बाद सभी परीक्षार्थी परीक्षा देने लगे। अचानक हॉल में मोबाइल से फोटो क्लिक होने की आवाज गूंजी। पर्यवेक्षक जब तक उस परीक्षार्थी के पास पहुंचीं तब तक परीक्षार्थी प्रश्नपत्र को वाट्स ऐप के जरिये बाहर मौजूद अपने सहयोगी तक पहुंचा चुका था। 

पर्यवेक्षक ने परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा। उसकी पहचान सारण बिहार निवासी राजू कुमार के रूप में हुई। पर्यवेक्षक ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों व पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई। 

आरोपी ने बताया कि वह बदरपुर निवासी धनंजय कुमार की जगह पर परीक्षा दे रहा है। दोनों की मुलाकात पटना के एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। उसने बताया कि वह प्रश्न पत्र को सेंटर के बाहर मौजूद धनंजय को भेजा था। 

धनंजय किसी अन्य से प्रश्नपत्र हल करवाकर उसे वाट्स ऐप के जरिये भेजता। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल को अपने जूते में छिपाकर हॉल में पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सेंटर के बाहर मौजूद परीक्षार्थी धनंजय को भी गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें