फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा सौ फुट गहरी खाई में गिरी कार, पेड़ से अटकी, 3 की जान बचीं

Sun, 10 Jul 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरनी।
विज्ञापन
एक कार अनियंत्रित होकर करीब सवा सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक पेड़ ने तीन जिंदगियां बचा ली। करीब सवा सौ फीट गहरी खाई में गिरी कार एक पेड़ में अटक गई। हादसा, मोरनी में हुआ।
विज्ञापन


मोरनी से टिक्कर ताल जाने वाली सड़क पर शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर करीब सवा सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। गनीमत रही कि कार एक पेड़ से टकराकर अटक गई। यदि ऐसा नहीं होता तो कार में सवार तीन लोगों की जान जा सकती थी। यहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने हादसे को देखा। जिन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर खाई से लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायल तीनों लोगों को पुलिस ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।  घायलों की पहचान दिल्ली रोहिणी निवासी आशीष सचदेवा, अनुराग चड्ढा व शशि चड्ढा के रूप में हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली रोहिणी निवासी आशीष सचदेवा, अनुराग चड्ढा और शशि चड्ढा स्विफ्ट कार (डीएल-आईसी-आर 1203) से चंडीगढ़ से मारेनी के टिक्कर ताल घूमने के लिए जा रहे थे। जैसे ही यह लोग बालग गांव के पास पहुंचे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सवार तीनों लोगों को हल्की चोटें आने से इन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ कार को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पेड़ ने बचाई तीन जिंदगियां 
घटना के वक्त मौके से निकल रह ग्रामीणों ने बताया की कार की स्पीड तेज थी। यही कारण है कि कार मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और वह सीधे खाई में जा गिरी। यदि कार का अगला हिस्सा पेड़ से न टकराता तो तीनों लोगों की जान जा सकती थी। ग्रामीण ओम प्रकाश व अन्य लोगों ने बताया कि अगर कार एक पलटा ओर पलट जाती तो कार में सवार लोगों की जान जा सकती थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें