फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका: आटा लेने निकली थी, ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Fri, 10 Feb 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
आठवीं कक्षा की छात्रा को ट्रक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालका के पपलोहा में बुधवार को देर शाम हुए सड़क हादसे में हुई निकिता की मौत के बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर में शव का संस्कार कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में निकिता की मां वर्षा ने बताया कि वह रेलवे कॉलोनी में रहती हैं।
विज्ञापन


उनके परिवार में पति सुरेंद्र कुमार सहित उनकी दो लड़कियां व एक लड़का है। निकिता उनकी दूसरे नंबर की लड़की थी। उसकी उम्र 13 वर्ष थी और वह आठवीं में पढ़ती थी। बुधवार को देर शाम वह पपलोहा में निकिता के साथ आटा चक्की पर आटा लेने निकली थी। स्कूटी वह खुद चला रही थी ओर बेटी निकिता पीछे बेठी थी। जब वह पपलोहा गांव पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को साइड मार दी।

टक्कर से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों स्कूटी सहित नीचे गिर गए। इसके बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना में निकिता घायल अवस्था में बेसुध थी। उसे राहगीरों की मदद से कालका के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।  
विज्ञापन


निकिता के स्कूल रहा बंद, शोक में डूबे सभी
निकता कालका के मेन बाजार स्थित एक निजी स्कूल की स्टूडेंट थी। वह आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। निकिता की मौत की खबर सुनते ही स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर घटना पर शोक प्रकट करते हुए वीरवार को स्कूल में अवकाश की घोषणा की। 

जल्द होगी गिरफ्तारी : एसएचओ
कालका एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार रात को ही मामला दर्ज कर लिया था। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें