एक्सीडेंट में बच्चे की मौत के बाद गोद में शव ले जाते पिता।
- फोटो : amar ujala
सेना के ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी सवार मासूम की मौत हो गई और पिता बाल-बाल बचे। हादसा पंजाब के पठानकोट के सुजानपुर टैंपो स्टैंड के पास शनिवार को हुआ। मामले में सुजानपुर पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक बच्चे की पहचान लक्श निवासी गांव कैलाशपुर सुजानपुर के रूप में हुई है। पिता परवेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने बच्चे लक्श के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से बाहर गया था। लौटते समय टैंपो स्टैंड के पास पीछे से आ रहे सेना के ट्रक ने स्कूटी टक्कर मार दी।
इससे वह वह सड़क पर जा गिरे और सेना के ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया। इससे की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया की लक्श नर्सरी कक्षा का विद्यार्थी था। वहीं सुजानपुर थाने के एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक बच्चे के परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।