फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते को शर्मसार कर ससुर ने बहू के साथ की हैवानियत

Sun, 29 May 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा,लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
rape demo
विज्ञापन
रिश्ता को शर्मसार करते हुए व्यक्ति ने अपनी बहू के मुंह पर कपड़ा बांध कर उसके साथ रेप किया। मामला पंजाब के मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) का है। रेप के बाद आरोपी उसे धमकियां देकर फरार हो गया। विवाहिता ने तुरंत इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
विज्ञापन


इसकी शिकायत थाना दाखा की पुलिस को दी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर उसके ससुर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक उसके पति की दुकान है। उसका ससुर घर पर ही रहता है। शुक्रवार को वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। उसका ससुर कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह चुन्नी के साथ बांध दिया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित का आरोप था कि उसका ससुर पहले भी कई बार उसके साथ दुराचार कर चुका है, लेकिन वह बदनामी के डर से किसी को नहीं बता रही थी।
विज्ञापन


इस बार उसने अपनी मां को बता दिया और थाना दाखा को शिकायत की। थाना दाखा के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें