फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह देने पर कार सवार युवकों ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दो छात्राएं घायल

Sat, 04 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Activa - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कार सवार युवकों को सलाह देना दो युवतियों को भारी पड़ गया। जब युवकों को ये सलाह नागवार गुजरी तो उन्होंने युवतियों से इसका बदला लिया। मामला चंडीगढ़ का है। जेन कार में सवार इन युवकों ने एक्टिवा सवार एमकॉम फाइनल ईयर की दो छात्राओं को जानबूझ कर गाड़ी बैक करते हुए टक्कर मारी और फरार हो गए। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित जीसीजी के बाहर हुई। पुलिस ने पीड़ित छात्राओं की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सेक्टर 11 स्थित  जीसीजी कॉलेज की छात्रा रूबी पुंडीर अपनी सहेली मनीषा के साथ एक्टिवा से कालेज से घर लौट रही थी। रूबी ने बताया कि इसी दौरान जेन में सवार चार लड़कों ने बड़ी तेजी से उसके आगे से कट मारी। इस पर उन्होंने रुक कर युवकों को गाड़ी ठीक से चलाने की सलाह दी।

छात्रा का आरोप है कि इसके बाद कार चालक युवक ने गाड़ी तेजी से बैक करते हुए एक्टिवा में टक्कर मार दी और फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों छात्राओं को लेकर जीएमएसएच 16 में भर्ती कराया जहां रूबी के आंख पर टांके लगे हैं। वहीं मनीषा को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। रूबी के पिता बलबीर सिंह राणा पंचकूला पुलिस में सब इंस्पेक्टर तैनात हैं। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने छात्राओं के बयान दर्जकर जैन कार सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


‘पुलिस भी नहीं रोकती मनचलों को’ :
छात्राओं का आरोप है कि अक्सर कालेज के बाहर इस तरह युवक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए गेड़ियां मारते रहते हैं। पीसीआर भी खड़ी रहती है लेकिन वो भी मनचलों को नहीं रोकती। आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील कमेंट मारने  की वारदात सामने आती रहती है। कई बार कालेज प्रशासन को भी इस बारे में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें