फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर की पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश

Sat, 04 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
file photo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेक्टर 45 बुड़ैल के फाइनेंसर करन सिंह उर्फ पहलवान पर गोलियां उसकी पत्नी ने ही चलवाई थीं। वह दूसरी महिला से संबंधों के चलते पति  से नाराज थी और उसकी हत्या करवाना चाहती थी। उसने इस संबंध में दो लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पहलवान पर गोलियां चलाने वाले तीन बदमाश अब भी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान पहलवान की पत्नी निवासी सेक्टर 46, जगतपुरा निवासी बलराम उर्फ लाला और रवि कुमार के रूप में हुई है। जिस ऑटो में फाइनेंसर को मारने पहुंचे थे, उसका मालिक बलराम है और रवि वह ऑटो चला रहा था। पुलिस ने ऑटो भी बरामद कर लिया है।पुलिस ने बताया कि पहलवान एक  दूसरी महिला के साथ रह रहा था।

जिस वजह से उसका पत्नी ऊषा के साथ विवाद रहता था। दोनों में कई बार झगड़े भी हुए थे। इसी के चलते ऊषा ने करन को मरवाने के लिए तीन बदमाशों को हायर किया। जिन्होंने बुड़ैल में पहलवान पर तीन गोलियां दागीं। पुलिस ने बताया कि हमला करने के बाद तीनों बदमाश ऑटो में ही बैठ कर सेक्टर 17 बस स्टैंड गए और वहां से बस पकड़ कर पानीपत चले गए थे।
विज्ञापन

 
पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी कि मामले का मास्टरमाइंड कौन था। तीनों फरार आरोपियों की भी पहचान हो गई है। उनको पकड़ने के लिए आपरेशन सेल व थाना पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि 23 फरवरी की रात को तीन बदमाशों ने सेक्टर 46 निवासी करन उर्फ पहलवान पर बुड़ैल की भीड़ भाड़ वाली मार्केट में तीनों बदमाशों ने पहलवान पर तीन गोलियां दागी थी। जिसके बाद पीसीआर पहलवान को जीएमएसएच 32 ले गई थी। जहां से डाक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें