फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मैं बच्चा जनना चाहती थी, पति ने जबरन करा दिया गर्भपात

Mon, 27 Jun 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
मैं तो बच्चे को जन्म देना चाहती थी, लेकिन पति ने जबरन गर्भपात करा दिया। महिला ने ये आरोप अपने पति पर लगाए। साथ ही मलोया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपी  गिरफ्त में नहीं आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी पति की पहचान अभय के रूप में हुई है। आरोपी को पकड़ा नही जा सका है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद जब वह गर्भवती थी, तो उसके पति ने मोहाली के एक अस्पताल में बहला फुसला कर ले गया और  उसका गर्भपात करवा दिया।

शिकायत में यह भी कहा गया कि अब वह फिर से गर्भवती है और अभय फिर से उस पर दबाव बना रहा है कि वो गर्भपात करवा ले। लेकिन वो गर्भपात नही करवाना चाहती और बच्चे को जन्म देना चाहती है। जब से उसने गर्भपात करवाने से मना किया है। तभी से उसका पति घर छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन


मलोया पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम रतन शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति पर केस दर्ज कर लिया है। उसको गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम अंबाला भेजी गई है । आरोपी महिला पर बार बार गर्भपात का दबाव क्यों बना रहा इसका खुलासा आरोपी के पकड़े जाने पर ही होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें