डीजे चलने के दौरान भी कर रहे थे हवाई फायरिंग
शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी सुखदीप सिंह के पास 12 बोर, मेजर सिंह निवासी मस्तेवाला के पास 12 बोर, सरनप्रीत सिंह निवासी सैदेशाह वाला के पास 315 बोर की राइफल, सुखचैन सिंह निवासी मस्तेवाला के पास पिस्तौल और जगरूप सिंह निवासी मल्लूबाडिया खाली हाथ था। ये लोग डीजे चलने के दौरान हवाई फायरिंग कर रहे थे। करन को गोली लगने के बाद आरोपी फरार हो गए। थाना कोटइसे खां में पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम न कराने पर अड़ा परिवार
सिविल अस्पताल में करन सिंह का शव रखा गया है। मृतक के परिवार का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो जाती, तब तक वह करन का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। वहीं, डीएसपी धर्मकोट यादविंदर सिंह बाजवा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ जारी है।
यह तो नहीं बता सकते की समारोह के दौरान कितनी गोलियां चलाई गईं। मौके से 12 बोर के 13 खोल, 9 एमएम पिस्टल के 8 खोल और 315 बोर के 2 खोल मिले हैं। - अमरजीत सिंह, एसएचओ, कोटईसे खां