फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में युवक की हत्या, दौड़ाकर मारी तीन गोलियां, दो दोस्त गंभीर, विदेश में रची गई साजिश

Wed, 29 Jan 2020 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटियाला के साथ लगते कस्बा बलवेड़ा के गांव चरासों में बुधवार दोपहर बाद आपसी रंजिश व गुटबाजी में पल्सर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों पर हथियारों से लैस दो कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। दो कारों में आए बदमाशों ने पहले बाइक में टक्कर मारी फिर खेत में दौड़ाकर युवक के सिर में तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। जबकि इस हमले में उसके दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। वारदात के बाद पटियाला और हरियाणा की पुलिस हरकत में आ गई है, क्योंकि मरने वाला व उसके दोनों दोस्त हरियाणा के कैथल से हैं। यहीं नहीं आरोपी भी वहीं के बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक विदेश में बैठे शख्स के कहने पर उसके गुर्गों हत्या को अंजाम दिया है।

डीएसपी ग्रामीण अजयपाल सिंह ने बताया कि सुखमन सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गगडपुर जिला कैथल हरियाणा ने मंगलवार को पटियाला के बलवेडा स्थित एक एजेंसी से नया मोटरसाइकिल पल्सर खरीदा था। उसे बुधवार को एजेंसी में कोई काम था। वहीं उसके दोस्त गुरदीप सिंह उर्फ दीपक निवासी गगडपुर को बैंक में खाता खुलवाना था। इसलिए यह दोनों व इनका एक और दोस्त रिंकू निवासी गड़ाह हरियाणा तीनों मोटरसाइकिल पर बलवेड़ा आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काम निपटाकर दोपहर करीब पौने दो बजे तीनों वापस लौट रहे थे। जैसे ही तीनों कस्बा बलबेड़ा की नौगावां सड़क पर पहुंचे तो पीछे से आ रही इनोवा व ऑडी कारों ने पहले इनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। टक्कर से तीनों नीचे गिर गए। इसके बाद कार से उतरे हथियारबंद सवारों ने तीनों पर हमला बोल दिया। 

जान बचाने को गुरदीप सिंह उर्फ दीपक मौके से भागा लेकिन कार सवारों ने उसका पीछा कर गांव चरासों के एक खेत में उसे घेर लिया और उसके सिर में तीन गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। वहीं दीपक के दोनों साथियों को रॉड से हमला कर बुरी तरह से घायल करने के बाद आरोपी कारों में फरार हो गए। घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों में सुखचैन उर्फ सुक्खा पहलवान घमेड़ी जिला कैथल हरियाणा, निर्मल निम्मा और राजपाला निवासी मनगाडा के अलावा काला, जगदीप उर्फ काला बॉडी, महावीर, रमनी सभी निवासी चीका के नाम प्रमुख तौर पर सामने आ रहे हैं। इनका आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। 

पुलिस ने इन सभी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सात अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात दोनों पक्षों में आपसी गुटबाजी व रंजिश का नतीजा है। पुलिस का यह भी कहना है कि जिस युवक गुरदीप की हत्या हुई है, उसकी दुश्मनी विदेश गए एक शख्स के साथ थी। विदेश से ही कहकर उस व्यक्ति ने यह हत्या करवाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें