फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर 'खून हुआ सवार', इस बात से इंकार करने पर पिता को उतारा मौत के घाट

Thu, 20 Jun 2019 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोटकपूरा थाना सदर के गांव चक्क कल्याण में एक युवक ने अपने पिता की लक्कड़ के पावे से वार करके हत्या कर दी। आरोपी युवक अपने पिता से मायके गई पत्नी व बच्चों को वापस लाने के लिए कह रहा था। पिता के इंकार करने पर उसने हमला कर दिया। मृतक की पहचान अजमेर सिंह के रूप में हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अजमेर सिंह ने अपने बेटे राजबीर सिंह को जन्म के समय ही अपने भाई प्रीतम सिंह को गोद दे दिया था। इन दिनों वह अपने परिवार से अलग रह रहा था। राजबीर सिंह का अपनी पत्नी बलकरणजीत कौर के साथ विवाद चल रहा था और पिछले पांच माह से उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। 

विज्ञापन

राजबीर सिंह परिवार से पत्नी व बच्चों को वापस लाने में मदद करने को कह रहा था। मंगलवार रात करीब 11 बजे राजबीर सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा और उसने मां से खाना मांगा। रोटी देने पर राजबीर सिंह ने खाना खाने से इंकार करते हुए अपने पिता अजमेर सिंह से पत्नी को वापस लाने की मांग रखी। पिता के साफ इंकार करने पर राजबीर सिंह ने लक्कड़ के पावे से अपने पिता पर वार करने शुरू कर दिया। 

हाथ पांव व सिर पर वार से अजमेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात करीब 1 बजे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां सुबह सवा पांच बजे उसकी मौत हो गई। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजबीर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें