फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पटियाला में सिर पर ईंट मारने से युवक की मौत, बठिंडा में जली लाश मिलने से हड़कंप

Fri, 07 Apr 2023 06:07 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, पटियाला/बठिंडा (पंजाब)

सार

डीएसपी सिटी विश्वजीत सिंह मान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला जिले के गांव काहनगढ़ भूतना में संपत्ति के विवाद में महिला ने युवक के सिर में ईंट मार दी। घायल युवक की बाद में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी महिला के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्जकर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


गुरदीप कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके देवर बिक्रमजीत सिंह की मौत के बाद देवरानी वीरपाल कौर ने लवप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति के साथ घर बसा लिया था। शादी के बाद लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी के पहले पति के मकान पर कब्जा करने की कोशिश करने लगा। इसमें लवप्रीत सिंह की ताई शिंदरपाल कौर निवासी काहनगढ़ भूतना भी शामिल हो गई। इसी बीच पांच अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे गुरदीप कौर का पति जगदेव सिंह काम करके घर लौट रहा था। रास्ते में शिंदरपाल कौर ने जगदेव सिंह के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और इसी बीच एक ईंट उठाकर उसके सिर में मार दी। 

विज्ञापन

जगदेव सिंह डॉक्टर से टांके लगवाकर घर आकर सो गया लेकिन रात 11 बजे तबीयत खराब होने पर जगदेव सिंह की मौत हो गई। आरोप है कि सिर पर चोट लगने के कारण जगदेव की मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी शिंदरपाल कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बठिंडा: कमरे से मिला एक व्यक्ति का जला शव
बठिंडा की अमरपुरा बस्ती गली नंबर 6/1 में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव जली हुई हालत में उसके कमरे से बरामद हुआ। समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्य संदीप ने बताया कि संस्था कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई थी कि वर्धमान पुलिस चौकी एरिया में स्थित अमरपुरा बस्ती के एक कमरे में एक शव जला हुआ पड़ा है। इसके बाद संस्था की टीम मौके पर पहुंची और थाना केनाल पुलिस की हाजिरी में शव उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक मुल्तानिया रोड पर अमृतसरी नान बेचता था और नशे का आदी था। घटनास्थल को देखकर ऐसे प्रतीत होता है कि मृतक ने नशा किया होगा और बीड़ी आदि से कपड़ों में आग लग गई होगी। डीएसपी सिटी विश्वजीत सिंह मान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें