फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा न मिलने पर मां को पीटा, इधर थाने गई मां, उधर फंदे पर झूल गया बेटा

Tue, 26 Mar 2019 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मोगा के थाना अजीतवाल के गांव कोकरी बुटरा में रविवार रात को 22 वर्षीय एक युवक ने नशे के लिए पैसे न देने पर पहले अपनी मां से मारपीट की। जब महिला पुलिस के पास शिकायत करने गई तो बेटे ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे थाना अजीतवाल के हवलदार प्रगट सिंह ने बताया कि कुलदीप कौर निवासी गांव कोकरी बुट्टरां ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका बेटा सुखबीर सिंह (22) मजदूरी करता था। 

पिछले कुछ समय से उसे नशे की लत लग गई थी। नशे के लिए पैसे न देने पर सुखबीर अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था। रविवार रात करीब 9 बजे सुखबीर उससे नशे के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे न देने पर सुखबीर ने उसके साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर महिला ने पुलिस के पास शिकायत करने की बात कही और थाना अजीतवाल के लिए निकल गई। जब कुछ देर के बाद महिला घर लौटी तो देखा कि सुखबीर सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर घर में खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने महिला के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें