फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख खर्च कर युवती को भेजा कनाडा, पहुंच कर दे दिया 'धोखा', मंगेतर ने कर ली खुदकुशी

Tue, 21 May 2019 08:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

तय शर्त के मुताबिक मंगनी के बाद कनाडा जाकर मंगेतर को कनाडा न बुलाने और उससे संपर्क तोड़ देने पर लड़की के मंगेतर ने जहरीली दवा निगल ली जिसके चलते उपचार के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


थाना बधनी कलां पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर आरोपी लड़की समेत उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए बाध्य करने और साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 

मामले की जांच कर रहे एएसआई जगसीर सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता मक्खण सिंह निवासी गांव बुर्ज दुन्ना ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि वर्ष 2018 में उसके बेटे गुरप्रीत सिंह (19) की मंगनी जसप्रीत कौर (18) निवासी बधनी कलां के साथ रीति रिवाज के साथ हुई थी।
विज्ञापन


मंगनी के समय जसप्रीत कौर व उसके माता-पिता के साथ एग्रीमेंट किया था कि जसप्रीत कौर को स्टडी के लिए कनाडा भेज दिया जाएगा और वहां जाकर जसप्रीत उनके बेटे गुरप्रीत सिंह को अपने पास कनाडा बुला लेगी। 

विज्ञापन

इस दौरान जसप्रीत कौर के कनाडा जाने पर होने वाला 20 लाख का खर्च लड़के के परिवार की ओर से किया जाएगा। शर्त के मुताबिक आईलेट्स की परीक्षा पास करने पर गुरप्रीत सिंह के परिवार ने जसप्रीत कौर को 20 लाख खर्च कर कनाडा भेज दिया। वहां जाकर जसप्रीत कौर उनके बेटे के साथ फोन पर बातचीत तो करती रही।

बीती 19 मई की सुबह जब गुरप्रीत सिंह फोन पर जसप्रीत कौर के साथ बात कर रहा था तो दोनों की किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई हो गई, जिस पर परेशान होकर सुबह करीब साढे चार बजे गुरप्रीत सिंह ने अपने घर में रखी कीटनाशक निगल लिया। हालत बिगड़ने पर गुरप्रीत सिंह को मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर 20 मई के दिन गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई।

 इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की प्राथमिक जांच के बाद आरोपी जसप्रीत कौर समेत उसके पिता गुरमीत सिंह और माता बलजीत कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है। 

वहीं पता चला है कि गुरप्रीत सिंह दसवीं कक्षा पास था और अब वह अपने पिता के साथ खेती करता था। वहीं पुलिस के पास परिवार ने आरोप लगाए हैं कि जसप्रीत कौर उनके बेटे गुरप्रीत सिंह से पांच लाख रुपये और मांग रही थी और पैसे न देने पर 19 मई की सुबह जसप्रीत ने फोन पर गुरप्रीत को कह दिया कि वह उससे शादी नहीं करेगी और न ही उसे अपने पास कनाडा बुलाएगी। उसने विदेश जाने के लिए उसके साथ फर्जी मंगनी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें