फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: घर से आ रही थी बदबू, ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो उड़े होश, फंदे पर लटकी मिली लाश

Fri, 22 Sep 2023 05:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना पीएयू के प्रभारी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि शव की हालत खराब है। बदबू आने के बाद ही लोगों को पता चला कि मकान के अंदर पम्मा की मौत हो गई है। फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के गांव अय्याली कलां में एक घर से बदबू आने पर हड़कंप मच गया। आशंका जताई गई कि घर में किसी की मौत हुई है। पुलिस को बुलाकर जब ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो घर में रहने वाला पम्मा रस्सी के सहारे लटक रहा था। मानसिक रूप से परेशान पम्मा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


आशंका यह है कि दो से तीन दिन पहले पम्मा ने आत्महत्या की है क्योंकि पिछले दो तीन दिन से ही पम्मा गांव में नजर नहीं आ रहा था। थाना पीएयू की पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पम्मा अकेला घर में रहता था। वह मानसिक रूप से परेशान था और उसका गांव में भी किसी से कोई लेना देना नहीं था। 

वह मजदूरी कर अपना गुजारा करता था और मंजीत सिंह के घर किराये पर कमरा लेकर रहा था। दो-तीन दिन से पम्मा नजर नहीं आ रहा था। उसके कमरे से बदबू आने लगी तो गांव के लोग भी शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


थाना पीएयू की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अंदर शव लटक रहा है। थाना पीएयू के प्रभारी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि शव की हालत खराब है। बदबू आने के बाद ही लोगों को पता चला कि मकान के अंदर पम्मा की मौत हो गई है। फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें