फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपातः ईयरफोन की धुन में मस्त जेसीबी चालक ने महिला को कुचला, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

Sat, 26 Jan 2019 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पानीपत के विद्यानंद कॉलोनी में ईयरफोन लगा जेसीबी चला रहे चालक ने बेटी से मिलने जा रही एक महिला को कुचल दिया। लोग चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी चालक जेसीबी चलाता रहा। जेसीबी के पंजे की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। भीड़ जुटती देख चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


विद्यानंद कॉलोनी के नफीस ने बताया कि उसकी मां नफीसा (65) बहन राशिदा के पास जा रही थी। वह शंभु फैक्ट्री के पास पहुंची थी तब सामने एक जेसीबी सीवर लाइन के लिए खोदाई कर रही थी। उसकी मां ने जेसीबी के पीछे से निकलने लगी तो चालक ने एक साथ जेसीबी का पिछला पंजा चला दिया। उसकी मां जेसीबी की चपेट में आकर नीचे गिर गई।

 पंजे के दबाव के कारण महिला के पेट का अधिकांश हिस्सा दूसरी तरफ चला गया और पैर की हड्डी भी टूट गई। लोगों ने महिला को जेसीबी के पंजे के नीचे से निकाला। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें