फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर हमले के मामले में चंडीगढ़ से एक महिला गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई राज

Tue, 02 Oct 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाबी एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर परमीश वर्मा पर अप्रैल में हुए कातिलाना हमले में पुलिस की रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ आकाश से पूछताछ के बाद चंडीगढ़ से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रेनू निवासी चंडीगढ़ के गांव खुड़्डा लाहौरा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


महिला किसी सरकारी ऑफिस में एडहॉक पर जॉब करती थी। उसे पुलिस ने धारा 120बी के तहत काबू किया है। महिला को अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। वहीं गैंगस्टर का रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक परमीश पर हुए हमले के संबंध में कुछ दिन पहले मोहाली पुलिस गैंगस्टर आकाश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। जब आरोपी से पूछताछ हुई तो उसने महिला का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरी प्लानिंग के तहत महिला को काबू किया है। हालांकि इस केस में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा व उसकी दो महिला मित्रों को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। 
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि 14 अप्रैल, 2018 की देर रात साढ़े 12 बजे के करीब गायक परमीश वर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। जब वह मोहाली के सेक्टर 91 स्थित अपने घर को कार में आ रहे थे। इस हमले में परमीश वर्मा व उसका दोस्त कुलवंत सिंह चाहल भी घायल हो गए थे। इसके बाद गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने हमला करने की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कई लोगों को काबू किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें