फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः बाइक सवार भाइयों पर गिरा पेड़, एक की हुई मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 Aug 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दो भाइयों पर गिरा पेड़
विज्ञापन
यूटी प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही के चलते सोमवार सुबह शहर में हुए दर्दनाक हादसे ने फिर एक जान ले ली। लगातार होती बारिश के बीच सेक्टर-10 के मकान नंबर-16 के पास लगा एक बहेड़ा का पेड़ सुबह करीब नौ बजे बाइक पर जा रहे दो भाइयों पर गिर गया। भारी-भरकम पेड़ के अचानक गिरने से दोनों के सिर पर पहने हेलमेट चकनाचूर हो गए। उनकी स्टनर मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे का शोर सुनकर सड़क से गुजरते राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 पुलिस को सूचना देने सहित उन्होंने दोनों भाइयों को पेड़ के नीचे से निकालने का प्रयास किया। पीसीआर कर्मियों सहित थाने के पुलिसकर्मी भी इस बीच मौके पर आ पहुंचे। साथ ही होर्टिकल्चर विभाग से भी कर्मचारी पेड़ की शाखाएं काटने वाले औजार लेकर पहुंच गए। पेड़ के नीचे दबे दोनों भाइयों को निकालने में करीब दस-पंद्रह मिनट से अधिक समय लग गया। दोनों के सिर पर पर गंभीर चोट थी। 

सेक्टर 10 में गिरा बहेड़ा का पेड़
शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई थीं। पुलिस ने दोनों को तुरंत पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरी जांच में एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि छोटा भाई जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है। मृतक की पहचान नयागांव के गोविंद नगर के मकान नंबर-546 निवासी दिनेश सिंह(32) के रूप में हुई है। घायल छोटे भाई का नाम रमेश है। पुलिस ने मृतक का शव मॉर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। 

घर से सेक्टर-17 स्थित दुकान के लिए निकले थे दोनों भाई 
दोनों भाई नयागांव से सेक्टर-17 स्थित दुकान पर नौकरी के लिए निकले थे। सेक्टर-10 में कमजोर जड़ों वाला बहेड़ा का पेड़ उन पर गिर गया। शहर में प्रशासन-निगम की लापरवाही के चलते तीन महीने के बीच यह दूसरा हादसा है, जिसमें पेड़ गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। 
विज्ञापन

आखिर कौन है जिम्मेदार?

घायल युवक को अस्पताल ले जाते हुए
शहर में झकझोर देने वाले हादसे ने एक जान ले ली, लेकिन नगर निगम और प्रशासन से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। यहां तक कि किसी भी अधिकारी ने शोक तक प्रकट नहीं किया। आमजन प्रशासन-निगम की लापरवाही से सड़क पर दम तोड़ रहा है लेकिन अफसरशाही स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में इतने मशगूल हो गए कि संवेदनशीलता ही भूल गए।

जून में पिलखन के पेड़ ने ली थी जान 
बीती एक जून को सेक्टर-10,11 की डिवाइडिंग रोड पर भी तेज आंधी व बारिश से पिलखन के एक पेड़ के गिरने से हिमाचल प्रदेश के बंटी की मौत हो गई थी। हादसे के कई दिन बाद मृतक की पहचान पता लगने पर शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें