वहीं गिरोह का सरगना निलोठ निवासी अशोक उर्फ प्रधान, दिल्ली के समसपुर खालसा का रहने वाला सनम डागर व मटिंडू का रहने वाला अरुण बाबा फारच्यूनर में सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
नितेश की गिरफ्तारी पर चार राज्यों की पुलिस ने रखा है इनाम
डीएसपी राहुल देव ने बताया कि नितेश की गिरफ्तारी पर अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि दो लाख रुपये का इनाम रखा गया है। उस पर हरियाणा पुलिस ने सांपला में हत्या व हत्या प्रयास के मामले में 50 हजार रुपये, यूपी में संजय वर्मा पर जानलेवा हमला व उसके सुरक्षा गार्ड की हत्या में 25 हजार रुपये, दिल्ली पुलिस ने मोनू वाजीतपुर की हत्या व एक लूट में 75 हजार रुपये तथा मध्यप्रदेश में बदमाश भीम यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
झांसी, गुरुग्राम व बहादुरगढ़ था नितेश का ठिकाना
गिरफ्तार आरोपी नितेश ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह दो साल से नीटू डाबोदिया गैंग से जुड़ा है। फिलहाल उनके गैंग को अशोक प्रधान चला रहा है। उसने बताया कि वह वारदातों को अंजाम देकर यूपी के झांसी के साथ ही गुरुग्राम व बहादुरगढ़ में छिप जाता था। वह समय-समय पर अपने ठिकानों को बदलता रहता था।
पैसों के लिए करते थे पेट्रोल पंप पर लूटपाट
बदमाश ने पुलिस को बताया कि पैसों के लिए वह पेट्रोल पंपों पर लूटपाट करते थे। जब भी पैसों की जरूरत होती तो वह पेट्रोल पंपों को अपना निशाना बनाते थे। हालांकि यहीं से एसटीएफ को लीड मिल गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों के बारे में पता लगाया। एसटीएम की टीम ने करीब डेढ़ माह तक आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
-अप्रैल, 2018 में सांपला में नया बांस के दीपक को गोली मारी। मामले में नितेश के साथ देवेंद्र उर्फ बिच्छु व अरुण उर्फ बाबा थे।
-मई, 2018 में वाजीतपुर में मोनू की हत्या की। नितेश के साथ आसोदा का सुमित उर्फ कालू व समसपुर का सनम डागर था।
-जून, 2018 में झांसी मे संजय वर्मा पर गोली चलाई थी। जिममें उसके गनमैन जय गोस्वामी की मौत हो गई थी। वारदात को नितेश ने साथी सागर, रोहित व सनम के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
-अगस्त, 2018 में गुरुग्राम में मुथूट फाइनेंस में लूट की कोशिश की। नितेश के साथ रोहित निवासी आगरा व सागर निवासी फिरोजपुर बांगर व चांद निवासी राठधाना, सनम, सुमित उर्फ कालू व काला निवासी सिवाह थे।
-जुलाई, 2018 में नितेश ने सागर, रोहित व सनम के साथ मिलकर नोएडा के परी चौक से कार लूटी थी।
-दिसंबर, 2018 में नितेश ने सनम, मोहित व यूपी के जीतू, अवनीश, फौजी व शीलू व अन्य के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के भिंड में बदमाश भीम यादव को पुलिस कस्टडी से भगाया था।
-दिसंबर, 2018 सागर व चांद को हथियार देकर रंगदारी के लिए धामडिया व एक अन्य होटल पर फायर कराया।
-दिसंबर, 2018 में नितेश, मोहित व सनम ने रोहतक आईएमटी से बाइक चोरी की थी। जिसे मुठभेड़ के बाद बरामद किया है।
-जनवरी में नितेश, मोहित व सनम ने मिलकर मुंडका दिल्ली से बरेजा गाड़ी व 3500 रुपये लूटे।
-फरवरी में नितेश, सनम, मोहित, प्रदीप लडरावन व सुमित ने मिलकर लडरावन गांव में जसबीर की 11 गोली मारकर हत्या की।
-फरवरी में नितेश ने संदीप सांपला, अक्षय बवाना, लक्ष्य बवाना, कैरा व गोलू के साथ मिलकर बवाना में दुकानदार से 8 लाख रुपये लूटे।
-अप्रैल में नितेश, संदीप सांपला, अक्षय बवाना, लक्ष्य बवाना व अन्य दो साथियों ने सांपला में पलंबर को गोली मारने के लिए असलाह दिया।
-अप्रैल में नितेश ने रोहद के प्रशांत के साथ मिलकर सैदपुर पेट्रोल पंप से साढ़े 15 हजार रुपये लूटे।
-अप्रैल में नितेश व प्रशांत ने झज्जर के आसौदा स्थित पेट्रोल पंप से 22 हजार रुपये लूटे।
-अप्रैल में नितेश ने प्रंशात के साथ मिलकर हसनगढ़ रोहतक के पेट्रोल पंप से 19 हजार रुपये लूटे।
-अप्रैल में नितेश व मोहित ने रुड़की पेट्रोल पंप से सेल्समैन को गोली मारकर साढ़े 33 हजार रुपये लूटे।
-मई में नितेश व मोहित ने खरखौदा में भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से 49 हजार लूटे।
-जून में नितेश व मोहित ने सोहटी पेट्रोल पंप से 20 हजार रुपये लूटे।
-2018 में दिल्ली से बलेनो गाड़ी लूटी।
-2019 में गुरुग्राम के बसई से बाइक लूटी, जिसे मुठभेड़ में बरामद किया है।
-2018 में साथियों के साथ दिल्ली से बाइक लूटी, जिसे बाद सिसाना भट्ठे पर जला दिया।
-2019 में साथियों के साथ द्वारका दिल्ली से क्रेटा गाड़ी लूटी।
-2019 में साथियों के साथ दिल्ली मे रंगदारी के लिए सरगम इलेक्ट्रोनिक्स के सेल्समेन को गोली मारी।
-एक माह पहले बहादुरगढ़ में एक पेट्रोल पंप पर लूट की।
-2019 में बहादुरगढ़ रेड हार्ट होटल मालिक से रंगदारी लेने के लिए होटल पर फायर किया।