फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ने गोली मार की दादा की हत्या, मामला दबाने को परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, ऐसे खुला राज

Wed, 29 Jan 2020 07:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लंबी हलके के गांव आधनियां के नशा करने के आदी एक युवक ने बंदूक से गोली चला अपने दादा की हत्या कर दी। यही नहीं परिजनों ने मामला दबाते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के लोगों की ओर से इस बात की जानकारी देने पर पुलिस ने प्राथमिक जांच करते हुए युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना लंबी के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव आधनियां निवासी प्रभजोत सिंह ने अपने दादा गुरदयाल सिंह (70) की गोली मारकर हत्या कर दी है। जांच में उन्हें पता चला है कि करीब 26 वर्षीय प्रभजोत सिंह नशा करने का आदी है और मानसिक तौर पर परेशान भी है। नशा करने को लेकर विवाद के चलते ही उनके घर में कलह रहता था। इस दौरान ही करीब पांच दिन पहले प्रभजोत सिंह ने घर में पड़ी 12 बोर बंदूक के साथ अपने दादा पर फायर कर दिया। इससे दादा गुरदयाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

जबकि परिवार ने गुरदयाल सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर मामला दबा दिया। बताते हैं कि कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को हत्या की सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने प्राथमिक जांच में प्रभजोत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी जतिंदर सिंह के अनुसार वह कई बार युवक की गिरफ्तारी के लिए गांव में जाकर आए हैं। हर बार घर बंद ही होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें