फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, आंख फोड़ कर दी हत्या, आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित

Thu, 03 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति ने 11 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर रेवाड़ी रोड पर झाड़ियों में फेंक दिया। परिजनों का आरोप है कि आंख फोड़कर शव को खुर्द-बुर्द करने का भी प्रयास किया गया है। नाबालिग फरार आरोपी पर झज्जर जिला पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का एक परिवार झज्जर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करता है। परिवार ने 27 दिसंबर 2018 को अपनी 11 साल की बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। बुधवार को भट्ठे के पास मासूम बच्ची का शव खुर्द-बुर्द हालात में मिला। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि रिश्ते में बच्ची के चाचा लगने वाले व्यक्ति ने ही उसे अगवा किया था। 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसकी आंख फोड़ दीं। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भिजवाया।

परिजनों ने मासूम की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं कराया था। बुधवार को परिजनों ने मासूम का शव झाड़ियों में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मासूम की एक आंख भी फोड़ी गई है। जानवरों ने शव को बुरी तरह से नोच दिया है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज किया है, दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। - सुखबीर, झज्जर थाना प्रभारी

50 हजार का इनाम देंगे : एसपी
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। सूचना देने वाले को पुलिस 50 हजार रुपये का इनाम देगी। सूचना देने वाले का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। - पंकज नैन, एसपी, झज्जर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें