फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने युवक से मांगी उधारी, नाराज युवक ने धारदार हथियार से की हत्या

Sun, 12 Aug 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानियां (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
रानियां के जीवननगर रोड स्थित किरयाना की दुकान चलाने वाले दुकानदार को तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक के चाचा दिलबाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुकानदार जगदीश पुत्र जसवंत सिंह जीवननगर रोड पर किराना का सामान बेचता था। उसके सामने ही स्थित मकान मालिक हैप्पी पुत्र कुलदीप उसका लेन-देन चलता था।
विज्ञापन


शनिवार को हैप्पी ने कुछ किराने का सामान मांगा, लेकिन दुकानदार ने पहले दिए हुए किराने के सामान का दो हजार रुपये मांगा। इसके बाद हैप्पी अपने भाई व पिता के साथ तेजधार हथियार लेकर जगदीश की दुकान पर आया और उस पर वार कर दिया। 

हमले से घबराए जगदीश ने दुकान से बाहर निकलकर भागने की कोशिश की, लेकिन हैप्पी, हैरी व उसके पिता ने उसे घेर लिया और हथियार से कई वार किए। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और नीचे गिर गया। आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। वहां उसे डाक्टरों की ओर से मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि घटना के पश्चात दोनों आरोपी पिता व पुत्र ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। एक आरोपी फरार है। पिता को पुलिस ने जांच के लिए थाना में राऊंडअप किया और आरोपी हैप्पी के हाथ में गहरी चोट होने के कारण उसे सिरसा रेफर कर दिया गया।  

पुलिस की ओर से मृतक के चाचा दिलबाग के बयान पर हैप्पी, हैरी और कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 व अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है। पिता को राऊंडअप किए जाने व हैप्पी के घायल होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।   
विज्ञापन

 दले राम, थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें