सुनील की जेब में पैसे और मोबाइल वैसे ही पड़े थे जबकि साइकिल गायब थी। देर रात किसी राहगीर ने शव सड़क पर देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव सिविल अस्पताल भिजवा दिया। रोहित के अनुसार वह सुनील को ढूंढने के लिए निकले हुए थे तो पता चला कि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति सिविल अस्पताल पहुंचा।
जब रोहित अपने भतीजे नवजोत कुमार के साथ सिविल अस्पताल पहुंचा तो आगे सुनील का शव पड़ा था। अज्ञात हत्यारों ने सुनील की गला दबाकर और सिर पर मारकर हत्या की है। एसीपी साउथ जश्नदीप सिंह गिल ने बताया कि अब तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार मामले की जांच में लगी हुई हैं। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा और आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।