उन्होंने महिपाल को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शराबी किस्म का व्यक्ति है जोकि अपने बीवी, बच्चों के साथ भी अकसर मारपीट करता है। वहीं, राजपाल के तीन बच्चे हैं, जोकि अविवाहित हैं। इसमें दो लड़कियां व एक लड़का है।
परिजन पहुंचे तो चल रही थी सांस
संदीप ने बताया कि जमीन पर गिरे चाचा राजपाल को देखा तो उसके सिर, मुंह व नाक से खून बह रहा था। उनकी सांस चल रही थी। वह उन्हें सरकारी अस्पताल शहजादपुर लेकर आए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्या के बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
वारदात देर रात की है। जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे व कार्रवाई शुरू की। मृतक राजपाल के भतीजे के बयान पर आरोपी महिपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है। -सतबीर सिंह, शहजादपुर थाना प्रभारी।