फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर को मारा, फिर पत्नी से फोन करके कहा अब तुझे मारूंगा, ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा

Thu, 03 Jan 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

एक युवक को उसके दामाद ने मौत के घाट उतार दिया। ससुर को मारने के बाद आरोपी ने पत्नी को फोन कर कहा कि अब तुझे मारूंगा। इसके बाद पूरे मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। यहां के ब्रह्मनगर में घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग की उसके दामाद ने सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग की हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन कर हत्या कबूल की और उसे व उसके भाई को भी मारने की धमकी दे डाली। जिस पर महिला ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।

विज्ञापन


 महिला ने अपने पति से फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ब्रह्मनगर निवासी सरदार सिंह (57) रविवार रात को घर के कमरे में सो रहे थे। सोमवार सुबह परिजन उन्हें उठाने गए तो वह नहीं उठे। जिस पर उन्होंने देखा कि सरदार सिंह के सिर में चोट लगी थी। उन्होंने समझा की चारपाई से गिरने से चोटिल हो गए। 

वह उन्हें लेकर काठमंडी स्थित एक निजी अस्पताल गए। वहां से उनका सिटी स्कैन कराने को कहा गया। जिस पर परिजनों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में उनका सिटी स्कैन कराया। जहां उनके सिर में गंभीर चोट लगी होने का पता लगा। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में सरदार सिंह की दोपहर को मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने उनके शव को सोनीपत लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
 सरदार सिंह की बेटी अपने पति से अनबन के चलते एक साल से अपने मायके में रह रही है। मोनिका के पास उसके पति झज्जर के गांव मुनसा निवासी लाल सिंह उर्फ राजू ने फोन कर बताया कि उसके पिता को उसने मार दिया है। अब वह उसे और उसके भाई को भी मार देगा। तब उन्हें पता लगा कि सरदार सिंह की हत्या की गई है। मोनिका ने मामले से परिजनों को अवगत कराया और पुलिस को फोन पर बातचीत की रिकार्डिंग सौंप दी। रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस ने लाल सिंह उर्फ राजू के खिलाफ हत्या व हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

13 साल पहले हुई थी शादी
मोनिका ने पुलिस को बताया कि लाल सिंह के साथ उसकी शादी वर्ष 2005 में हुई थी। उसे लाल सिंह से तीन बच्चे जिसमें दो लड़के व एक लड़की है। लाल सिंह शराब पीने का आदी है। जिसके चलते उनमें अक्सर अनबन रहती थी। उसका पति मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। जिससे तंग आकर वह एक साल से अपने मायके में आकर रह रही है।  

रात को घर में घुसकर डंडे से हमला कर हुआ फरार 
मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे फोन पर कहा है कि वह 30 दिसंबर की रात को उनके घर में आया था। वह उसके पिता के सिर पर डंडे से वार करने के बाद वहां से फरार हो गया था। 

बुजुर्ग की मौत के मामले में उसकी बेटी ने अपने पति पर ही पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उसने इसे लेकर मोबाइल फोन की रिकार्डिंग भी दी है। जिसके आधार पर हत्या व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। -सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें