फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सवारी लेने निकला था बेटा, रेलवे ट्रैक के पास खून से लथपथ मिला शव...परिवार में कोहराम

Tue, 05 Feb 2019 06:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के बटाला में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कार चालक की हत्या करने के बाद शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। कार चालक का शव मंगलवार को सुबह गांव वडाला ग्रंथियां के रेलवे लाइन के पास मिला है। शव के पास ही उसकी इनोवा कार भी मिली है। सूचना मिलने पर डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर वरिंदरप्रीत सिंह घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। थाना कादियां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के गले व कलाई पर तेजधार हथियार के निशान थे और कपड़े खून से सने थे।

विज्ञापन


मृतक मनजिंदर सिंह (28) के पिता जोगिंदर सिंह निवासी कलगीधर कालोनी नजदीक रामतीर्थ रोड बटाला ने बताया कि उनका बेटा टूरिस्ट ड्राइवर का काम करता था। बेटे ने सोमवार की रात उन्हें बताया था कि उसे सवारी लेने के लिए जाना है। रात के समय वह घर से निकल गया था। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे मनजिंदर का शव रेलवे लाइन के पास खून से लथपथ मिला।

पुलिस ने सूचना दी कि उनके बेटे का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला है। जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे के शव को देखकर लगता है कि किसी ने तेजधार हथियार से उसका कत्ल किया गया है। उसके शरीर पर कई जगह तेजधार हथियार से वार के निशान थे। शव के पास उसकी कार भी खड़ी मिली है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। 
विज्ञापन


मनजिंदर सिंह के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। मौके पर पहुंचे डीएसपी वरिंदरप्रीत सिंह और एसएचओ सुदेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया है। इलाके के सीसीटीवी कैमरो को खंगाला जा रहा है। पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। परिजनों के बयान लेने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें