फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः तेज रफ्तार बाइक हुई बेकाबू, खंभे से टकराकर युवक की मौत

Mon, 24 Sep 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लुधियाना के समराला चौक के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गया और सीधे बिजली के खंबे से टकरा गया। बाइक पर सवार धर्मपुरा निवासी प्रिंस सचदेवा (22) नीचे गिरकर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन के अधीन आती चौकी धर्मपुरा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है और सोमवार शाम को परिजनों ने प्रिंस का अंतिम संस्कार कर दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रिंस सचदेवा एक निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। उसके पिता दर्शन सिंह मजदूरी करते हैं। प्रिंस का एक छोटा भाई जतिन सचदेवा निजी स्कूल में पढ़ाई करता है। टिब्बा रोड पर प्रिंस का एक दोस्त रहता था। रविवार रात को भी वह अपने दोस्त को मिलने के लिए गया था, लेकिन रात को नहीं लौटा। परिजनों ने करीब एक बजे उसे फोन किया तो प्रिंस ने कहा कि वह करीब 15-20 मिनट में पहुंच जाएगा। 

नहीं आने पर परिजनों ने फोन किए तो प्रिंस ने फोन नहीं उठाया। सुबह करीब चार बजे जब वह बाइक पर घर लौट रहा था तो समराला चौक के पास उसका बाइक बेकाबू होकर स्लिप कर गया। वह नीचे गिर गया और उसका सिर डिवाइडर से टकरा कर नीचे सड़क पर टकरा गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे टेंपो के चालक ने उसे उठाया तब तक प्रिंस दम तोड़ चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें