भाभी द्वारा लगाए गए आरोप और उसके परिजनों से तंग आकर पिता ने आत्महत्या कर ली। इन लोगों ने पिता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। मृतक की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने उसकी भाभी, चचेरे भाई समेत दस लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि बहू के लगाए छेड़छाड़ के आरोप, बदनामी से परेशान हूं जिसकी वजह से आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहताश सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
जल्द किया जाएगा आरोपियों को गिरफ्तार
नागरिक अस्पताल में पहुंचे डीएसपी आदर्शदीप ने कहा कि पीड़ित परिवार के लोग तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, इसलिए शव नहीं उठाया। पुलिस ने मामले में आरोपी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समझाने के बाद पीड़ित परिवार के लोग मान गए और शव को ले गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।