फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः पहले बनाई वीडियो, और फिर फंदे पर झूल गया युवक, सुसाइड की वजह आई सामने

Fri, 25 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

युवक ने पहले अपनी वीडियो बनाई, फिर उसके बाद वह फांसी के फंदे में झूल गया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां के गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में रहने वाले हरमिंदर सिंह उर्फ रिंकल (34) ने गुरुवार की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले रिंकल ने मोबाइल पर खुद का वीडियो बनाया और कहा कि उसे दिनेश और उसकी बहन पैसे के लिए परेशान करते है जिस कारण वह मर रहा है। 

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब रिंकल की पत्नी स्कूल में बच्चों को खाना देकर वापस आई। दरवाजा न खुलने पर वह पड़ोसियों के घर से गई तो अंदर रिंकल का शव लटक रहा था। सूचना पर थाना डिविजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में रिंकल के परिजनों की शिकायत पर दिनेश और उसकी बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां शुक्रवार की सुबह रिंकल के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  

विज्ञापन

रिंकल के भांजे रुबल ने बताया कि उसके मामा पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। रिंकल पहले फास्टफूड का काम करता था, लेकिन कुछ दिन से प्रापर्टी ब्रोकर का काम कर रहा था। उसने दिनेश नाम के व्यक्ति के पास तीन लाख रुपये की कमेटी डाली हुई थी। काम कम होने की वजह से वह इस बार किस्त दे नहीं पाया। जिस कारण दिनेश और उसकी बहन उसे काफी परेशान और बेइज्जत कर रहे थे।

 दोनों से वह काफी परेशान था। दो दिन पहले दिनेश किसी फाइनांस कंपनी वालों को लेकर रिंकल की मां के पास गया और धमकी दी कि रिंकल ने उनके भी पैसे देने है अगर वह नहीं देगा तो उसका अंजाम बुरा होगा। रुबल के अनुसार रिंकल ने अपनी पत्नी को भी बताया था कि दिनेश और उसकी बहन पैसों के लिए काफी परेशान कर रहे है और दबाव बना रहे है। 

 उसने पहले अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बना ली और बाद में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के वापस लौटने पर मामले का खुलासा हुआ । पंखे से लटक रहे शव को देखकर पत्नी के होश उड़ गए। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। थाना डिविजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दिनेश और उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें