फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः खन्ना में प्रेमी ने की महिला की हत्या, पुलिस ने खोला राज, सुनकर सब रह गए सन्न

Tue, 02 Oct 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पंजाब के खन्ना में एक महिला की हुई हत्या का राज खुल गया है। हत्या का आरोप उसके ही प्रेमी पर लगा है।  माछीबाड़ा पुलिस ने संतोष कौर (45) निवासी हिम्मतगढ़ की हत्या करने के आरोप में अमनदीप सिंह निवासी सतावगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी खन्ना ध्रुव दहिया ने बताया कि अमनदीप सिंह के संतोष कौर के साथ संबंध थे। वह महीने में दो बार अपने प्रेमी अमनदीप सिंह से मिलने के लिए उसके गांव सतावगढ़ जाती थी।

विज्ञापन


 शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। संतोष कौर के पति सकत्तर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके घर में शादी थी। उसी के कार्ड बांटने के लिए संतोष अपनी देवरानी के साथ आई हुई थी। शादी के कार्ड बांटकर उसकी देवरानी तो घर चली गई लेकिन संतोष घर वापस नहीं आई। इसपर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।  29, 30 सितंबर की आधी रात को उसकी हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया गया था। 

एसएसपी ने बताया कि माछीबाड़ा पुलिस ने गंभीरता से छानबीन करते हुए आरोपी अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। अमनदीप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम संतोष कौर उसके पास आई। दोनों ने सारी रात मोटर पर गुजारी। सुबह करीब पांच बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें उसे गुस्सा आ गया। उसने उसके सिर पर लक्कड़ का बाला मारकर उसकी हत्या कर दी।  एसएसपी ने बताया कि आरोपी अमनदीप सिंह की उम्र 24 साल है। उसकी शादी को अभी पांच महीने ही हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें