फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL नहर की खदानों में मिला युवती का अधजला शव, इलाके में दहशत

Sun, 28 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
विज्ञापन
फोरेंसिक विभाग की टीम एरिया की जांच करती हुई। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
एसवाईएल नहर की खदानों में युवती का अधजला शव मिला तो इलाके में दहशत फैल गई। मामला पंजाब के राजपुरा का है। शव के पास पहियों के निशान भी मिले हैं।  राजपुरा-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गंडिया की खदानों पास यह शव मिला। सूचना मिलते ही एसपी रजिंदर सिंह सोहल, शंभू थाना प्रभारी करनैल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


इसके अलावा फोरेंसिक विभाग की टीम के इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह, डॉग स्कवॉयड पटियाला टीम लीडर जगदीश सिंह ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस को मृतका के परिजनों का पता नहीं चल पाया। पुलिस के मुताबिक लड़की की आयु 20 से 25 वर्ष रही होगी और वह पहरावे से पंजाबी प्रतीत होती है। 
विज्ञापन

फोरेंसिक विभाग की टीम एरिया की जांच करती हु - फोटो : Amar ujala
शंभू थाना प्रभारी करनैल सिंह व पुलिस के आईओ प्रेम सिंह ने बताया की गांव गंडीया के पास डेरा अमरजीत सिंह के स्कूली बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही वैन के चालक ने सुबह बंद पड़ी एसवाईएल नहर के खदानों में एक लड़की के जले हुए शव से धुआं निकलते हुए देखा तो उसने पुलिस को सूचित किया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि लड़की को यहां लाकर जलाकर मारने की योजना बनाई गई होगी क्योंकि खादानों में पड़े शव के पास मोटरसाइकल के पहियों के निशान भी हैं। पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि लड़की को बाइक पर यहां लाया गया होगा उसके बाद आग के हवाले किया गया। हालांकि जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट के इंचार्ज मनजिंदर सिंह ने बताया की मृतका के कपड़ों और अन्य सैंपल ले लिए हैं। उन्हें मोहाली की लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें