फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती, फिर युवक ने दे दिया धक्का

Thu, 23 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक युवक ने पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, फिर युवती के गर्भवती होने पर किया कुछ ऐसा कि लड़की का गर्भपात हो गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। यहां के एक जिम मालिक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने पहले तो उससे शादी करने से मना कर दिया। उसके बाद वह उसे मार्केट में बुलाकर जबरदस्ती अपने बाइक पर बिठाने लगा, इस बीच युवती का पेट बाइक पर जा लगा। जिससे वह घायल हो गई और उसका गर्भपात हो गया। युवती ने इसकी शिकायत थाना पीएयू की पुलिस को दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में युवती की शिकायत पर हैबोवाल कलां स्थित आरे वाली गली में रहने वाले संदीप शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवती अभी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।  

विज्ञापन

आरोपी चल रहा फरार

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
पीड़िता की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। आरोपी का हैबोवाल में ही जिम है। वह उसे वहां पर बुला लेता था और उससे शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह दो महीने की गर्भवती हो गई तो उसने आरोपी संदीप को इस बारे में बताया। पहले तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया और बाद में उसे एक मार्केट में बुलाया। 

जहां पर आरोपी उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाने लगा। जब उसने बाइक पर बैठने से मना किया तो आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। जिस कारण उसका पेट बाइक की सीट पर जा लगा। जिससे उसके पेट में दर्द होने लगा। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया तो वहां उसका गर्भपात हो गया। जांच अधिकारी एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें