फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्यारोपी गैंगस्टर बाबा गिरप्तार

Wed, 12 Dec 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस और कमिश्नरेट पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत दकोहा के वाल्मीकि मोहल्ले के निवासी अजय कुमार डोना की हत्या के मामले में वांछित गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया। गैंगस्टर बाबा ने इस साल 27 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया था। काउंटर इंटेलिजेंस विंग के एआईजी एचपीएस खख ने बताया गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा (39) निवासी गांव फोलड़ीवाल आधा दर्जन से अधिक हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती के मामले में शामिल हैं। 

विज्ञापन


खख ने बताया काउंटर इंटेलिजेंस को गैंगस्टर बाबा के अपने गांव आने संबंधी सूचना मिली थी। इस सूचना को साझा करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस ने रामामंडी पुलिस स्टेशन की टीम गठित कर अर्बन अस्टेट रेलवे फाटक के पास नाका लगाकर गैंगस्टर बाबा को गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर बाबा मूल रूप से राजस्थान से संबंधित है। 

विज्ञापन

वर्ष 1981 में पिता की मृत्यु हो जाने के बाद उसकी माता नानके गांव फोलड़ीवाल में रहने लग गई थी। प्राथमिक पूछताछ में गैंगस्टर बाबा ने बताया कि 27 जुलाई को उसने अजय कुमार डोना को जिम से बाहर आते समय अर्जुन सहगल व अन्य साथियों के साथ मिलकर चार गोली मारकर फरार हो गया था। इस मर्डर केस की योजना बाबा के गांव फोलड़ीवाल के घर में बनाई गई थी और बाबा ही इस हत्या का मुख्य फाइनेंसर था। 

गैंगस्टर बाबा ने कहा कि इस जगह का चयन इसलिए किया गया था, क्योंकि अजय कुमार डोना जिम जाते समय अपने साथ कोई हथियार नहीं रखता था। इस मर्डर केस से संबंधित आरोपियों जगदीप सिंह उर्फ जग्गा, योगराज सिंह उर्फ योगा व  मुकेश कुमार उर्फ लाला को कमिश्नरेट पुलिस ने 2 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा और अर्जन सहगल ही फरार थे। अर्जन सहगल की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें