फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-अकाली कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, गाड़ी के नीचे आने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 30 Sep 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
झगड़े का वायरल वीडियो
विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा जिले के गांव लहरा खाना में कांग्रेस और अकाली समर्थकों के बीच मारपीट की खबर है। इस झड़प के दौरान गाड़ी से कुचलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने कांग्रेस नेता तेजा सिंह के बयान पर राशन डिपो संचालक हरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, कर्मजीत सिंह और बलवीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि अकाली समर्थकों का आरोप है कि विवाद राशन वितरण को लेकर हुआ और इसी दौरान स्टार्ट गाड़ी को किसी ने धक्का मार दिया और बुजुर्ग भजन सिंह गाड़ी की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन


 भुच्चो मंडी पुलिस चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता तेजा सिंह अपनी पत्नी सुखजीत कौर के जिला परिषद चुनाव जीतने के बाद गांव लहरा खाना में समर्थकों के साथ धन्यवादी दौरे पर आए थे। इस दौरान शिअद समर्थकों ने कांग्रेस नेता पर हमला कर दिया। वे उनको गाड़ी से नीचे उतार कर पिटाई करने लगे। इसी दौरान स्टार्ट खड़ी गाड़ी को आरोपी अमनदीप सिंह ने सामने कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग भजन सिंह पर चढ़ा दी। भजन सिंह की मौके पर मौत हो गई। 

राशन बांटने के दौरान हुआ झगड़ा: शिअद वर्कर   
 दूसरी तरफ सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच झगड़े को रिकॉर्ड किया गया है। अकाली वर्कर हरजीत सिंह ने बताया कि वह और अमनदीप सिंह अपने घर में बने डिपो में शनिवार सुबह 11 बजे सरकारी गेहूं बांट रहे थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने डिपो में गेहूं बांटने पर एतराज जताते हुए गांव की धर्मशाला में बांटने की मांग की। 
विज्ञापन


डिपो संचालक ने जब उसकी बात को मानने से इंकार कर दिया तो कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता तेजा सिंह और नाहर सिंह को मौके पर बुला लिया।  इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई। अफरातफरी मचने पर गाड़ी स्टार्ट कर कांग्रेसी मौके से जाने लगे तो कुछ लोगों ने तेजा सिंह को गाड़ी से नीचे खींच लिया और गाड़ी को पीछे से धक्का दे दिया। गाड़ी भजन सिंह पर चढ़ गई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें