फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या, शादी के लिए निकला था घर से, बाईपास के पास मिला शव

Sun, 10 Feb 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पालम एयरपोर्ट दिल्ली में अनुबंध आधार पर लगे गाड़ी ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ड्राइवर का शव भिवानी-दादरी निर्माणाधीन बाईपास पर गांव पूर्णपुरा के पास मिला। शरीर पर चोट के अनेक निशान थे वहीं सिर में लगी गहरी चोट के कारण उसकी मौत हुई। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने करीब चार साल पहले लड़की के लापता होने पर हुए विवाद के कारण ही हत्या किए जाने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि यह हत्या है या हादसा। मूलरूप से गांव सांकरोड निवासी करीब 30 वर्षीय प्रवीण अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ कोंट रोड पर बालाजी मंदिर के पास मकान बनाकर रहता है। 

प्रवीण पालम एयरपोर्ट दिल्ली में अनुबंध आधार पर गाड़ी ड्राइवर था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे भिवानी-दादरी निर्माणाधीन बाईपास पर गांव कोंट और पूर्णपुरा के बीच ओवरब्रिज पार करते ही प्रवीण का शव मिला। पास में ही उसकी स्कूटी गिरी हुई थी। मृतक के भाई सुनील ने बताया कि वह अपने पिता के साथ गांव में रहता है और प्रवीण यहां शहर में रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
प्रवीण तीन भाइयों में सबसे छोटा था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर से शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकला था। वह स्कूटी लेकर गया था। यहां से प्रवीण की पत्नी का देर रात फोन आया कि प्रवीण गांव आया है क्या। सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि प्रवीण का शव बाईपास पर पड़ा हुआ है। वे पहुंचे तो प्रवीण की चप्पल आदि गायब थी।

 गले में शाल था मगर उस पर खून नहीं लगा था। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। प्रवीण की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। इसके अलावा गाड़ी से भी कुचलने का प्रयास किया गया है। स्कूटी बिल्कुल ठीक है। प्रवीण बॉक्सर रह चुका है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी एसआई जय सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया। 
 
शादी के दिन लड़की के लापता होने पर दर्ज हुआ था केस 
मृतक पर करीब चार साल पहले शादी के दिन ही लड़की के अपहरण का केस दर्ज हुआ था। जानकारी देते हुए मृतक के भाई सुनील ने बताया कि बाद में लड़की बरामद हो गई। केस भी आपसी समझौते से निपटा लिया गया था। कुछ समय बाद लड़की के परिजनों ने प्रवीण को धमकी दी थी। उन्हें आशंका है कि कहीं उन्हीं का हत्या में हाथ ना हो। 

युवक प्रवीण का शव बाईपास पर मिला है। मृतक के भाई सुनील की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।  जय सिंह, एसएचओ सदर थाना ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें