फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः सुखना लेक में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

Sat, 06 Jul 2019 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सुखना झील में लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पीसीआर ने शव को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। हालांकि, अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। सेक्टर-3 थाना पुलिस आसपास के थानों में लापता लोगों के फोटो से शव के फोटो का मिलान करने में जुटी है। शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे की है। सीआरपीएफ की महिला कांस्टेबल सुशीला सुखना झील पर रोजाना सुबह बोटिंग की प्रैक्टिस करने जाती हैं। इसी दौरान उन्होंने झील में एक शव देखा। उन्होंने मामले की सूचना लेक चौकी पुलिस को दी। सेक्टर-3 थाना प्रभारी नीरज सरना, लेक चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। 

शव 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा
पुलिस के अनुसार शव 5-6 दिन से ज्यादा पुराना लग रहा है। मृतक की आयु लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने नीले रंग की जींस व रंगदार टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस को ऐसा कोई दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। शव की फोटो आसपास के थानों में दे दी गई है। इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया के जरिए पहचान करने में जुटी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें