फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: अचानक असॉल्ट राइफल से चली गोली, कांस्टेबल के गर्दन के आर-पार निकली, मौत

Wed, 04 Oct 2023 08:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और क्यूआरटी में ड्यूटी लगी थी। मूलरूप से मोगा के रहने वाले मनप्रीत सिंह लुधियाना में पीजी में रहते थे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) में तैनात कांस्टेबल की असाल्ट राइफल से अचानक गोली चलने से मौत हो गई। गोली गर्दन से आर-पार हो गई। पंजाब पुलिस का मुलाजिम मनप्रीत सिंह (27) माया नगर में पीजी में रहता था। गोली चली या मुलाजिम ने खुद मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के कमरों में रहने वाले लोग बाहर आए और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन आठ के एसएचओ विजय कुमार और चौकी घुमार मंडी की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मनप्रीत के परिवार को मोगा सूचना दे दी है। 

जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और क्यूआरटी में ड्यूटी लगी थी। मूलरूप से मोगा के रहने वाले मनप्रीत सिंह लुधियाना में पीजी में रहते थे। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह ड्यूटी से आए थे और दोबारा दो बजे ड्यूटी पर जाना था। उनके पास सरकारी असॉल्ट राइफल थी। करीब डेढ़ बजे असॉल्ट राइफल से गोली चली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि राइफल साफ करते समय गोली चलने से मनप्रीत की मौत हुई है। पुलिस अधिकारी और मुलाजिम भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। बस इतना ही कहा जा रहा है कि गोली अचानक चली है और मुलाजिम की मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें