आरोपियों ने जल्द पैसे बटोरने के लिए कार को उत्तर प्रदेश ले जाकर उसके स्पेयर पार्ट बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन जब वे अंबाला के समीप पहुंचे तो लूटी गई कार की टक्कर हो गई, जिसमें नाबालिग आरोपी का साथी अंकुश अग्निहोत्री घायल हो गया। आरोपी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। फिर नाबालिग आरोपी अपना सामान लेने चंडीगढ़ लौटा और गुप्त सूचना पर यूटी पुलिस ने उसे उक्त डिवाइडिंग रोड से काबू कर लिया।
पुलिस को पता लगा कि घायल अंकुश जीएमसीएच-32 में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी अंकुश को वहां से काबू किया। पुलिस ने आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला, लेकिन उन पर कोई केस दर्ज नहीं है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
पुलिस ने लूटी कार और आरोपियों से पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी अंकुश से पूछताछ में जुटी है कि वह पिस्टल व कारतूस कहां से लाए थे और इससे पहले भी उन्होंने कोई वारदात की है या नहीं।
राहगीर को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार, हालत नाजुक
सेक्टर-44/51 की डिवाइडिंग रोड पर बीते शनिवार को पैदल जा रहे व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। राहगीरों से हादसे की सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल को पीजीआई पहुंचाया। डॉक्टरी जांच में घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने घायल की पहचान पता करने के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।