फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः हेड कांस्टेबल के बेटे से गन प्वाइंट पर लूटी कार, अंबाला के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त

Mon, 31 Dec 2018 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 के मकान नंबर-136 के पास बीते शनिवार की रात करीब दो बजे दो युवकों ने यूटी पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के बेटे से गन प्वाइंट पर क्रेटा कार लूट ली। कार चालक को डराकर गाड़ी से नीचे उतारने के बाद हथियारबंद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन


शातिरों का निशाना बने सेक्टर-20 निवासी हेड कांस्टेबल के बेटे निशार अहमद ने वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच कर निशार से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि वह शनिवार की रात मोहाली निवासी दोस्त से मिलकर वापस घर लौट रहा था। 

उक्त मकान नंबर के समीप पहुंचने पर शराब के नशे में धुत दो युवकों ने उन्हें रोका। गाड़ी रुकने पर एक युवक ने उस पर पिस्टल तान दी और फिर आरोपी कार लूटकर फरार हो गए। बयानों पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व लूट के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश की।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस को लूटी गई कार का अंबाला के समीप एक्सिडेंट होने की सूचना मिली। गाड़ी को मौके पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद गुप्त सूचना पर पुलिस ने सेक्टर-20/30 की डिवाइडिंग रोड से एक नाबालिग आरोपी को पिस्टल सहित काबू किया। 

पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी 19 वर्षीय अंकुश अग्निहोत्री सहित सेक्टर-20 में बतौर पीजी में रहता है। उसने बताया कि शनिवार रात अंकुश और उसने एक साथ शराब पी। फिर उन्होंने जल्द पैसे बटोरने के लिए किसी को लूटने की योजना बनाई। आरोपी नाबालिग ने ही पिस्टल का बंदोबस्त किया।

फिर उन्होंने एक मोटरसाइकिल पर सवार डिलीवरी ब्वॉय को देखा, लेकिन उसके दूर होने के चलते वे उसे नुकसान नहीं पहुंचा सके, लेकिन कुछ देर बाद आरोपियों की नजर आजाद मार्केट की तरफ से आई क्रेटा कार नंबर (सीएच01बीक्यू-3001) पर पड़ी। आरोपियों ने शराब के नशे में कार चालक को घेर लिया। गाड़ी रुकने पर नाबालिग आरोपी ने गन प्वाइंट पर चालक को कार से नीचे उतारा और फिर आरोपी कार लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

अंबाला के पास टक्कर, पकड़े गए आरोपी 

आरोपियों ने जल्द पैसे बटोरने के लिए कार को उत्तर प्रदेश ले जाकर उसके स्पेयर पार्ट बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन जब वे अंबाला के समीप पहुंचे तो लूटी गई कार की टक्कर हो गई, जिसमें नाबालिग आरोपी का साथी अंकुश अग्निहोत्री घायल हो गया। आरोपी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। फिर नाबालिग आरोपी अपना सामान लेने चंडीगढ़ लौटा और गुप्त सूचना पर यूटी पुलिस ने उसे उक्त डिवाइडिंग रोड से काबू कर लिया। 

पुलिस को पता लगा कि घायल अंकुश जीएमसीएच-32 में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी अंकुश को वहां से काबू किया। पुलिस ने आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला, लेकिन उन पर कोई केस दर्ज नहीं है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

पुलिस ने लूटी कार और आरोपियों से पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी अंकुश से पूछताछ में जुटी है कि वह पिस्टल व कारतूस कहां से लाए थे और इससे पहले भी उन्होंने कोई वारदात की है या नहीं। 

राहगीर को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार, हालत नाजुक 
 सेक्टर-44/51 की डिवाइडिंग रोड पर बीते शनिवार को पैदल जा रहे व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। राहगीरों से हादसे की सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल को पीजीआई पहुंचाया। डॉक्टरी जांच में घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने घायल की पहचान पता करने के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें