फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर की हत्या कर साढ़े 9 लाख की लूट, 8 बड़े सच

Sat, 22 Aug 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
4 लुटेरे बीच सड़क कैशियर की हत्या कर साढ़े 9 लाख लूट कर फरार हो गए। पुलिस के पास लुटेरों का कोई सुराग नहीं और शहर में लूट की यह कोई पहली वारदात भी नहीं। लेकिन सच यह भी कि पुलिस हमेशा की तरह खाली है। वारदात के बाद लुटेरे आसानी से बच निकलते हैं और पुलिस उनका सुराग तक नहीं तलाश पाती। पुलिस हर बार की तरह इस बार भी यह दावा कर रही है कि लुटेरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा, मगर पंचकूला पुलिस का इतिहास इस दावे पर यकीन नहीं करने देता।
विज्ञापन


वारदात के बाद ऐसे फरार हुए लुटेरे
आफिस के पास वारदात को अंजाम देकर लुटेरे विभागीय कर्मियों और अधिकारियों के सैकड़ों फ्लैटों के बीच से होकर फरार होने में कामयाब रहे। इस परिसर की सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात रहते हैं। लुटेरे यहां से आगे या तो सेक्टर-19 से होकर कालका जीरकपुर हाइवे या इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 से निकल कर हल्लोमाजरा चौक होते हुए पंजाब की ओर निकल गए होंगे।

एक मूकबधिर ने एक लुटेरे को पहचाना
बिजली निगम के एक मूक बधिर कर्मी अमित ने आरोपियों में से एक की पहचान कर ली है। लूट के दौरान अमित ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो लुटेरे उसे धक्का मार कर भाग गए। उसने बताया कि कार से बाहर निकले दोनों अपराधियों के चेहरे पर रुमाल बंधा था। बावजूद इसके लूट की वारदात के दौरान उसकी आंखें, चेहरे का कुछ हिस्सा देखने के बाद उससे मिलान कर, अपराधी की पहचान कर ली गई।
विज्ञापन

सोनीपत में लूटी गई कार से लिंक तो नहीं

कुंडली के पास जांटी मोड़ पर गत शाम एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार लूटे जाने की सूचना है। वहां भी लुटेरों की संख्या चार ही थी। समालखा (पानीपत) की गणेश पार्क कालोनी का रहने वाला राजेश वीरवार शाम को स्विफ्ट से दिल्ली जा रहा था। जांटी मोड़ पर चार लोगों ने लिफ्ट मांगी और किराया देने की भी बात कही।

मगर जैसे ही वे कार में बैठे तो पिस्तौल निकाल ली। उसके हाथ-पैर बांधकर पिछली सीट पर डाल लिया। नरेला के स्वतंत्र नगर में एक सुनसान जगह पर उसे फेंक कर फरार हो गए। कुंडली थाना प्रभारी धीरज कुमार के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है।

कार का नंबर निकला फर्जी
लुटेरे जिस सफेद स्विफ्ट कार से आए थे उसका नंबर लोगों ने नोट कर लिया मगर वह फर्जी निकला। कार पर चंडीगढ़ का नंबर लगा था मगर इस नंबर की वरना कार चंडीगढ़ में थी।

चार साल पहले भी लूटे थे अनिल से 18 लाख

चार साल पहले भी कैशियर अनिल दत्त से बदमाशों ने 18 लाख रुपये लूट लिए थे। यह वारदात भी इसी जगह पर हुई थी। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने जैसे ही देखा कि कैशियर रुपयों से भरा बैग लेकर निकल रहा है, उन्होंने पहले हवा में गोलियां चलाईं, इसके बाद कालोनी के अंदर की सड़कों को पार कर दूसरी तरफ पहुंच गए और अनिल के सीने पर एक गोली दागकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

इससे पहले भी कई वारदात
इससे पहले बदमाश अमरटेक्स, पावर कालोनी, इंडस्ट्रियल एरिया में जैन कार, स्कॉर्पियो, इटियॉस से आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अभी तक इन मामलों को सुलझाने में नाकाम रही है।

अनसुलझी वारदातें
• मार्च, 2015 में सेक्टर-आठ में पेट्रोल पंप मालिक से 9.8 लाख रुपये की लूट कार सवार लुटेरों ने की
• अमरटेक्स कर्मी से पिछले साल सेक्टर-14 में करीब लाखों रुपये की लूट हुई थी, जब वह कैश जमा कराने जा रहे थे। लुटेरे कार सवार थे।
• करीब डेढ़ साल पहले इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित टोयोटा शोरूम कर्मियों से करीब सात लाख रुपये लूटे, इसमें फायरिंग भी हुई थी
•पिंजौर स्थित अमरावती में 3 अक्तूबर 2013 को फायरिंग करके पेट्रोल पंप कर्मियों से 16.08 लाख रुपये लूटे

स्विफ्ट गैंग बना रहा कैश जमा कराने वालों को निशाना

जिस तरीके से अपराधियों ने पावर कॉलोनी में 9.5 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया, उसे देखकर लगता है कि यह वही गैंग है जो पंचकूला में लगातार वारदात करता आ रहा है। अधिकतर वारदात सफेद रंग की गाडि़यों में अंजाम दी गईं और हर बार फायरिंग की गई।

शुक्रवार को भी अपराधियों ने अनिल दत्त को लूटने के बाद गोली मार दी। इससे पहले भी यूएचबीएएन कर्मियों से अलग-अलग जगहों पर लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। हर वारदात के बाद लुटेरे इसी रास्ते से निकलने में कामयाब रहे हैं। यहां से वे जीरकपुर-कालका मार्ग से होते हुए किसी भी तरफ जा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी गई वारदात

पंचकूला की पॉवर कालोनी में रहने वाला उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) का कैशियर अनिल बैंक में पैसे जमा कराने निकला था। रास्ते में कार सवार 4 लुटेरे उसे गोली मारकर साढ़े नौ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। इस दौरान विभाग के ही एक कर्मचारी ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे धक्का देकर गिरा दिया। घटना दोपहर बाद तीन बजे की है।

बलटाना के रविन्द्रा एन्क्लेव निवासी कैशियर अनिल दत्त सेक्टर-12 ए स्थित बैंक की शाखा में जाने के लिए दफ्तर से निकले। ऑफिस के पिछले दरवाजे के बाहर उनकी सरकारी गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ खड़ी एक स्विफ्ट कार से दो बदमाश उतरे और उन्होंने हवा में गोलियां दागीं।

इसके बाद वे कैशियर अनिल के पास पहुंचे और उनसे कैश से भरा बैग छीनने लगे। अनिल ने जब विरोध किया तो उन्होंने उनकी छाती में गोली मार दी। गोली लगते ही अनिल जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी अमित ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो वे उसे धक्का देकर भाग गए। इसके बाद दोनों युवक बैग छीनकर कार में जा बैठे। इस दौरान दो बदमाश कार में ही बैठे हुए थे। लूट के बाद बदमाश कार लेकर पावर कालोनी के पिछले हिस्से की सड़क से पंजाब की तरफ भागे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें