रेलवे स्टेशल पर पड़ी मिली 7 दिन की नवजात
मां की ममता किस हद तक बेमानी हो चुकी है, इसका अंदाजा इस बच्ची को देखकर लगाया जा सकता है। रेलवे स्टेशन पर लावारिस पड़ी हुई मिली। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर इस बच्ची को देखकर लोगों ने पुलिस तक खबर पहुंचाई तो मौके पर पहुंचे जीआरपी अधिकारी ने तुरंत उसे कैंट सिविल अस्पताल भिजवाया।
वहां से बच्ची को अंबाला सिटी रेफर कर दिया गया है। महिला डॉक्टर ने बच्ची का इलाज किया। उन्होंने बच्ची के बिल्कुल स्वस्थ होने की पुष्टि की है। डॉक्टर हीना ने बताया कि बच्ची देर रात उनके पास आई थी, उसका पूरा चेकअप व इलाज करने के बाद वह स्वस्थ्य है। उन्होंने बताया कि इस बच्ची की उम्र सात दिन है।
फुटपाथ पर पड़ी हुई थी बच्ची
रेलवे स्टेशल पर पड़ी मिली 7 दिन की नवजात
जीआरपी अधिकारी ने बताया कि लालकुर्ती बाजार से स्टेशन पर काम के सिलसिले में आ रहे एक राहगीर ने बच्ची को स्टेशन के फुटपाथ पर पड़ा देखा। उसने तुरंत बच्ची को उठाकर एक महिला को संभालने को दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।
देखा कि 7-8 दिन की एक बच्ची लाल रंग की फ्रॉक में तौलिये में लिपटी हुई थी। आसपास के क्षेत्र को तलाशा गया, ताकि बच्ची को यहां रखने वाले का पता किया जा सके लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बच्ची को कैंट सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि अभी तक बच्ची की नाभि में लगी तार भी नहीं हटी थी। बच्ची देखने में किसी अच्छे घर की लग रही है। फिलहाल बच्ची को यहां छोड़ने वाले की तलाश की जा रही है।