फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुस्ती दिखाने पर सीआईए के 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Tue, 07 Apr 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए पुलिस की एक टीम को हद से ज्यादा चुस्ती दिखाना व दूसरी टीम को सुस्ती दिखाना महंगा पड़ गया। एसपी ने सीआईए-1 के 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ में विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि एक सप्ताह पहले पुलिस ने शिवाजी कॉलोनी थाने के अंतर्गत अनाज मंडी में छापा मारकर 10 लाख की अवैध शराब पकड़ी। जांच के दौरान पता चला कि अवैध शराब के बारे में छापे से पहले ही सीआईए पुलिस को पता था।

बावजूद इसके न तो छापेमारी की गई और न ही आला अधिकारियों को बताया गया। इस मामले में एएसआई देवेंद्र सिंह, हवलदार गोरख व सिपाही हिम्मत सिंह को संस्पेंड किया गया है। उधर, दूसरे मामले में एसपी को पता चला कि सीआईए वन की एक टीम ने जींद जिले में जाकर नशीला पदार्थ पकड़ने के लिए छापेमारी की।
विज्ञापन


इस बारे में न तो जींद पुलिस को विश्वास में लिया गया और न ही जिले के आला अधिकारियों से अनुमति ली। इस लापरवाही पर एएसआई सतीश कुमार, हवलदार अमित व रघबीर सिंह को सस्पेंड किया गया है।

सभी 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पूरे मामले में सीआईए प्रभारी मनोज कुमार ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।

अमित भाटिया, डीएसपी ने कहा कि एसपी शशांक आनंद ने जांच के बाद सभी 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। एसपी चंडीगढ़ गए हुए हैं। ऐसे में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें