फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नोट ठिकाने लगाने के लिए अपनाया ऐसा फंडा, भुगतना पड़ा अंजाम

Thu, 01 Dec 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहल(भिवानी)
विज्ञापन
भिवानी में कार में छिपाए गए नोटों में लगी आग
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते लोग मोटी रकम को इधर-उधर करने को कई फंडे अपना रहे। ऐसा ही एक तरीका यहां अपनाया गया तो नुकसान ही हो गया। घटना हरियाणा के भिवानी की है। बहल में एक युवक 500 और 1000 के नोटों को गाड़ी के बोनट में छिपाकर ले जा रहा था।
विज्ञापन


अचानक रास्ते में आग लग गई और नोटों की गड्डियां जलकर खाक हो गई। बची-खुची गड्डियों को लेकर वह फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाधिकारी अनिल बिश्नोई मौके पर पहुंचे और कार को जब्त कर लिया। इस दौरान कार से जले हुए पुराने नोट बरामद किए।
विज्ञापन

बोनट खोलकर बचाने लगा नोट तो वे उड़ने लगे

note
सोमवार शाम को बहल-चुरू मार्ग पर गांव डोकवा और रतनपुरा के बीच एक कार के बोनट में आग लग गई। चालक ने जैसे ही बोनट खोला तो उसमें छुपाकर रखे गए 1000 और 500 के पुराने नोट भी जल रहे थे। कार सवार लोगों ने नोटों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन तेज हवा के कारण नोट उड़ने लगे।

इससे वहां अफरातफरी मच गई। हालात को देखते हुए युवक एक चादर में नोटों की बची हुई गड्डियां लेकर कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि आरोपी कालेधन को कहीं ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे, लेकिन इंजन में शॉर्ट-सर्किट से आग लग लग गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें