फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अरब की हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

Sat, 26 Apr 2014 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल नारकोटिक्स ब्यूरो अमृतसर ने चार तस्करों को 22 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मंडी में 110 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


आरोपियों से दस लाख रुपये, एक पिस्टल और छह गोलियां भी बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह निवासी अवानखा, दविंदर सिंह उर्फ गाल्डी निवासी गांव अजरे चक्कर जिला गुरदासपुर, कुलदीप सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव हवेलियां और हरभजन सिंह निवासी गांव गाजी नंगल गुरदासपुर के रूप में हुई है।

नारकोटिक्स ब्यूरो के एआईजी मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चारों आरोपी हेरोइन अन्य तस्करों के पास पहुंचाने के लिए इनोवा कार नंबर पीबी 14- सी -7600 में जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपियों को फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों में से जगजीत सिंह और दविंदर सिंह पुराने तस्कर हैं। ये दोनों कई सालों से तस्करी कर रहे हैं।

इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। ये आरोपी भारत में पहुंची नशे की खेप हासिल कर आगे तस्करों तक पहुंचाते थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें