फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर को टक्कर मारकर पलटी कार

Sun, 28 Dec 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-40-41 चौक पर रविवार को स्कूटर सवार और साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद एक कार पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आई सेंट्रो कार ने पहले स्कूटर फिर साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में चालक के साथ उसकी बेटी भी थी। पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान खुड्डा अली शेर निवासी कार चालक सुखविंदर सिंह व उनकी बेटी के रूप में हुई।

कार की टक्कर से साइकिल सवार ताहिर और स्कूटर सवार डड्डूमाजरा निवासी हसनचंद भी घायल हुए। सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उध्ार, सेक्टर-39-40 चौक पर शनिवार देर रात एक बस चौक से टकराने के बाद डिवाइडर पर जा चढ़ी। शुक्र है कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

पुलिस के अनुसार, धुंध के कारण यह घटना हुई। बस हिमाचल रोडवेज की थी। सूचना पर पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस सवार यात्रियों को सुरक्षित पाकर उनसे और बस चालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें