फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: देवरानी ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में जेठानी पर लगाया ये आरोप

Sun, 15 May 2022 05:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

थाना सिटी पुलिस ने विवेक के बयान पर रीतू के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक महिला ने अपनी जेठानी से तंग आकर चुनरी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामला भारत नगर क्षेत्र का है।पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतका ने अपनी मौत की जिम्मेदार जेठानी को ठहराया है। थाना सिटी पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका पूजा रानी (37) के पति विवेक निवासी भारत नगर ने पुलिस को बयान दिया कि उसके भाई की पत्नी रीतू का व्यवहार ठीक नहीं था। उसका भाई कई बार उसे समझा चुका लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज ही नहीं आ रही थी। इसीलिए भाई से झगड़ा कर घर छोड़ मायके जाकर रहने लगी।

रिश्तेदार उसे समझाकर दोबारा सुसराल छोड़ गए। रीतू ने उसकी पत्नी पूजा रानी को तंग करना शुरू कर दिया। पूजा ने रीतू से परेशान होकर चुनरी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यही नहीं पूजा ने सोसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार रीतू को ठहराया है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने विवेक के बयान पर रीतू के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें